नये प्रधानाध्यापक का स्वागत समारोह

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

झारसुगुड़ा जिले के लाईकेरा ब्लॉक स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय साहसपूर  में नए प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार नाइक का अंग वस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष शिबू नाइक की अध्यक्षता में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक  सुशील कुमार पटेल मुख्य अतिथि थे।एवं दिलेश्वर पटेल, चेतना नाइक, जयकुमारी भोई, अलीशा पटेल, रीता लेहेरी, हर्षवर्धन पटेल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पुर्वतन भार प्राप्त अध्यापिका जान्हवी नाइक ने फूलों का गुलदस्ता देकर सभी का स्वागत किया और लिपिका राणी सभा संचालित किया। स्वागत समारोह के बाद, एक बड़े पैमाने पर सफाई कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी एस एम सी सदस्य, कर्मचारी, शिक्षक और  छात्रों ने मिलकर स्कूल के सामने की सफाई की और आखिर में सहायक शिक्षक राजेश पटेल ने सभी का धन्यवाद किया।