नगरनिगम के फैसले के विरूद्ध एक जुट हुए दुकानदार

नगरनिगम के फैसले के विरूद्ध एक जुट हुए दुकानदार

नवीन गुप्ता : रिपोर्टर 

राउरकेला मे राउरकेला नगर निगम द्वारा गरीब दुकानदारों का रोजगार छीन जाने का भय। दुकानदारो ने राउरकेला नगर निगम आयुक्त,उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार। 

राउरकेला नगर निगम द्वारा राउरकेला में खेले गए अंतराष्ट्रीय हाॅकी विश्वकप खेल के दौरान सड़क किनारे ठेला एवं अस्थायी दुकान लगा कर इससे हुई कमाई से अपने परिवार का जीवन यापन  कर रहे लोगों को उदितनगर के भारत संचार निगम लिमिटेड (बी एस एन एल) कार्यलय के समीप राउरकेला नगर निगम द्वारा बनाई जगह मे रोजगार करने को कहा गया था।

अब जब इस बात को लेकर छः महिने बीत चुके है और सभी दुकानदारों ने यहाँ अपनी दुकानें जमा ली है, ऐसे में एक बार फिर राउरकेला नगर निगम द्वारा दुकानदारों को यहाँ से हटने के लिए नोटिस दिया गया है, की सात दिन के अंदर जगह खाली कर दे। 

राउरकेला नगर निगम के इस व्यवहार से दुकानदारों मे हड़कंप मच गया है। सभी दुकानदार एक जुट हो कर इसके समाधान के लिए नगर निगम के आला अधिकारी के समक्ष अपनी व्यथा सुनाई और मदद के लिए विनती की। 
परंतु हर बार नगरनिगम आयुक्त, उपायुक्त द्वारा याचना लेकर आए दुकानदारो की अवहेलना कर मदद करने से इंकार कर दिया गया। 
 पाँचवी बार युवा समाज सेवी नवीन गुप्ता, अधिवक्ता राजेश कनन और अधिवक्ता प्रबल रंजन बारीक़ के नेतृत्व मे करीब 30 दुकानदारों ने राउरकेला नगर निगम आयुक्त के साथ मुलाकात कर दुकानदारों की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया। 
इस दौरान दुकानदारो के पक्षकार और नगरनिगम आयुक्त एवं उपायुक्त के बीच कफी देर तक वाद विवाद होता रहा। 
अंत में नगर निगम आयुक्त ने  दुकानदारों के पक्षकारो को यह अस्वासन दिया है कि एक बार फिर से सर्वे किया जाएगा और सभी दुकानदार के बारे मे जानकारी इकट्ठा कर उन्हें हर संभव मदद पहुँचाई जाएगी। 

दुकानदारों का कहना है कि बार बार जगह बदलने से हमारी आमदनी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, हमने बहुत मुश्किल से इस जगह को जमाया है। इसके लिए हम कानून का सहारा लेने को भी तैयार है।