नकली और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ पर कड़ी कार्रवाई
बडबील के दो दुकानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ पाय जाने पर 50 पचास हजार रुपये का जुर्माना वसुला गया। एवं पनीर और मिठाइयां नष्ट की गईं,।
पनीर और पनीर से बने खाने की चीज़ों की गुणवत्ता जांच करने और खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सोमवार को बड़बिल शहर में संयुक्त कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही को बड़बिल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डॉक्टर सामल, बड़बिल नगरपालिका कार्यकारी अधिकअधिकार, जीईओ और प्रवर्तन टीम शामिल हुई।
कार्यवाही के दौरान शहर के कुल 11 होटलों, रेस्टोरेंट और मिल्क पार्लरों की जांच की गई। जांच की कार्रवाई के दौरान, निम्न गुणवत्ता एवं खराब, पनीर और मिलावटी, खाने की चीज़ों को ज़ब्त करके नष्ट कर दिया गया।
इस कार्यवाही के दौरान कुल 16.865 किलो पनीर और 3.275 किलो, मिठाइयां नष्ट की गईं। फूड जंक्शन रेस्टोरेंट और रामदेव स्टोर, बड़बिल में मिलावटी या खराब गुणवत्ता का पनीर पाया गया। इन दोनों दुकानों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि लोगों को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता का खाना सप्लाई करने और खाने में मिलावट रोकने के मकसद से ऐसी कार्यवाही और प्रवर्तन जारी रहेंगे।





