दो राज्यों को जोड़ने वाली सड़क दलदल में तब्दील
विडियो में दिखाई जा रही यह सड़क महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। यह सड़क ओडिशा और झारखंड को जोडती है।ओडिशा सीमा पार करने के बाद झारखंड के पहले रेलवे स्टेशन, ओड़गा रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए ओडिशा के लोगों का एकमात्र सड़क है। कई यात्री ट्रेन ओडिशा के अंतिम रेलवे स्टेशन नुआगांव रेलवे स्टेशन में सभी ट्रेने ना रूकने और वही ट्रेने ओडगा में रूकने के कारण ओडिशा सीमावर्ती अंचलों में रहने वाले लोग इस सड़क से होकर ओडगा रेलवे स्टेशन तक जाते है। यह सड़क ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला स्थित नुआगांव प्रखण्ड के कर्कट नाशा , हाथीबारी , हाडुंगदा, जामदारा, पोटोब, होते हुए झारखंड के ओडगा रेलवे स्टेशन तक जाती है। सड़क कीचड़ से भरकर दलदली हो गई है। सड़क से होकर वाहनों का गुजरना काफी चुनौती भरा कार्य साबित हो रहा है, इतना तक की लोगों को पैदल अने-जाने में भी काफी मुश्किल हो रहा है।
सड़क की कीचड़ से सनी दलदल अवस्था को देखते हुए जनता की मांग है कि इस सड़क पर अधिकारी और जन प्रतिनिधि ध्यान दें और जितनी जल्दी हो सके ठीक करवाए।
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित करने बाद संबंधित अधिकारीयों और जन प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया क्या आती है।





