दो घंटे तक बाधित रही यातायात

दो घंटे तक बाधित रही यातायात

राउरकेला से बिसरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में पड़ने वाला कुकडागेट स्थित रेलवे फाटक से एक मालवाहक ट्रेन के गुजरते वक्त इंजन में आयी खराबी के कारण फाटक के बीचोबीच लगभग दो घंटे तक खड़ा रहा जिससे सड़क मार्ग में फाटक के दोनों ओर वाहनो की लम्बी कतार लग गई। 

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या सूर्यास्त के उपरांत कुकडा़ फाटक से होकर एक मालवाही ट्रेन गुजर रही थी जिसके लिए फाटक बंदर दिया गया था। अचानक इस ट्रेन की इंजन में खराबी आ गई जिससे ट्रेन फाटक के बीचो बीच ट्रेन रूक गई यह स्थिति लगभग दो घंटे तक बनी रही, इधर फाटक बंद होने की स्थिति में फाटक के दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई ।

बताते चले कि यहाँ पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जिससे घंटो सड़क मार्ग से यातायात बाधित होती रही। 

बर्षो से यहाँ इसके विकल्प के तौर पर फ्लाईओवर की मांग हो रही है,ताकि इस समस्या से निजात पाया जा सके।