जोबाघाट में डूबा युवक जमशेरा से हुआ बरामद
राजीव कुमार (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा थाना क्षेत्र में आने वाले जोवाघाट से होकर गुजरने वाली नदी में बंडामुंडा सेक्टर बी (बोगदा बस्ती) के रहने वाले साहिल सिंह अपने दो दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर के समय घुमने आया था। और जलक्रीड़ा के दौरान साहिल सिह असवधानी वस नदी के गहराइयो में चला गया और डूब गया। इस दौरान साहिल सिंह का एक साथी भी डूब रहा था जिसे स्थानीय युवको द्वारा बचा लिया गया।
नदी घाट में उपस्थित लोगों से मिली जानकारी के अनुसार साहिल सिंह अपराह्न 2.30 बजे के करीब डूबा था, खबर पाकर डूबे युवक की खोज में जुटे अग्नीशामक दल के कर्मचारीयो ने संध्या अंधेरा होने तक नदी में खोज की पर डूबे युवक का कोई सुराग नही मिला। थक हार कर खोजी दल नदी से निकल कर वापस लौट गई।
आज शुक्रवार को राउरकेला के अग्निशामक दल की टीम नदी में सुबह से ही युवक की खोज में लग गई थी,और आख़िरकार कड़ी मेहनत के बाद घटना स्थल से दूर जमशेरा में बने पूल के नीचे से साहिल सिंह का शव बरामद हुआ |





