देर रात तक डीजे बजाने वालो पर शक्त हुई पुलिस
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
पुलिस के निर्देश के वावजूद देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने वाले पर हुई कार्रवाई। बीती रात गश्ति के दौरान कोतवाली पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि महिन्द्रा शो रूम के बगल में मैरिज गार्डन के सामने तेज आवाज में डी0जे0 बजाया जा रहा है। सूचना पाकर तत्काल कोतवाली की गस्ति दल मौके पर पहुंची। तब तक डीजे बजाने वाला मौके से नदारद था, कोतवाली पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम को जप्त कर थाने ले आई। कोतवाली पुलिस डीजे सेट को विधिवत जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर रही है । डीजे संचालक/डी0जे0 बजाने वाले के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है, जिस पर पृथक से कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाएगा । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नंदु सारथी, आरक्षक हीराक्लेयुस लकड़ा, कमलेश सागर की अहम भूमिका रही है। यह जानकारी पुलिस द्वारा मीडिया को दी गई है।





