दूसरीबार विधायक चुने गए सुखराव ओराम
विधायक सुखराम उराँव का बंदगांव में हुआ भव्य स्वागत, लगातार दूसरी बार विधायक बनने पर ग्रामीणों ने मनाया जश्न
चक्रधरपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखराम उरांव के दोबारा निर्वाचित होने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बंदगांव बाजार परिसर में धूमधाम से जश्न मनाया,जमकर पटाखे फोड़े गए और ग्रामीणों के बीच लड्डू बांटे गए।
जीत की घोषणा होने के बाद विधायक सुखराम उरांव के बंदगांव पहुंचने पर झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर विधायक सुखराम उराँव ने कहा कि हमारे विधायक के कार्यकाल में बंदगांव प्रखंड का काफी विकास हुआ है. और अगले 5 साल में और विकास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम, नदी पर पुल का निर्माण और उन गांवों में बिजली उपलब्ध करायी जायेगी,जहाँ अबतक यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर ग्रामीणों व क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
इस मौके पर विवेक सिंह विक्की ने कहा कि विधायक ने हमेशा इस क्षेत्र के लिए विकास किया है. उनके विकास कार्यों को देखकर जनता ने उन्हें दोबारा विधायक बनाया है. उन्होंने कहा कि विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में चक्रधरपुर विधानसभा का चहुंमुखी विकास होगा. इस मौके पर प्रेम मुंडारी, शंकर मछुआ, अविनाश मुंडारी, आजाद बागती, साव मुंडारी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





