दुर्घटना रोकने के लिए आटोचालको के साथ यातायात विभाग की बैठक

यातायात पुलिस उपाधीक्षक शहर के ऑटो चालक संघ पदाधिकारियों और ऑटो चालकों के साथ किया बैठक

दुर्घटना रोकने के लिए आटोचालको के साथ यातायात विभाग की बैठक

 दिनांक 11.02.2023 को रायगढ़ के यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पिछले दिनों में कांकेर जिला में ऑटोरिक्सा मे घटित हृदय विदारक सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्यालय/क्षेत्र में संचालित ऑटो वाहनों में सुरक्षात्मक युक्ति अपनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों एवं ऑटो चालकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्यतः निम्न बिंदुओं पर जोर दिये जाने तथा निर्देशानात्मक बिन्दु का पालन करने का निर्देश दिया गया है । 

1- शैक्षणिक संस्थानों में संचालित ऑटो वाहनों के दाहिनी ओर पूर्णतः पाइप से बैरिकेडिंग करेंगे, चालक सीट पर किसी भी बच्चे को नहीं बैठाएंगे ।
2- यात्रियों के लिए चलने वाले ऑटो चालक अपने ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएंगे।
3- यात्रियों की सुरक्षा एवं आवश्यकता हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक युक्ति अपनाएंगे एवं प्रत्येक वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार पेटी) अनिवार्य रूप से रखेंगे ।
4- यात्रियों से विनम्र व्यवहार करें।
5- समस्त ऑटो वाहन के संपूर्ण दस्तावेज अपडेट रखें एवं चालक आटो रिक्सा चलाते समय वर्दी धारण किए हुए हो।
6- आवश्यकता से अधिक तेज गति से आटो रिक्शा ना चलाएं,वहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात ना करें,एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
7- यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने का काम वाहन को मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी कर करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में उपस्थित जिला आटो संघ रायगढ़ के पदाधिकारियों एवं आटो चालकों ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक सुशांतो बनर्जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आश्वासन दिया।