दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मृतकों में 2 नाबालिग और एक महिला, शामिल

दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

सुंदरगढ़ जिला में स्थित बनई उपखंड़ में मंगलवार की रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 2 नाबालिग और एक महिला शामिल है। प्राप्त सूचना के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना सुंदरगढ़ जिले के बनई उपखंड के कोइड़ा थाना क्षेत्र में हुई जिसमे एक ही परिवार के 7 लोग स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर एक भोज में शामिल होने कोइड़ा से केऊँझर गए थे । पार्टी से लौटने के दौरान कोइड़ा थाना क्षेत्र के रेंगालबेड़ा चौक के पास इस स्कॉर्पियो को एक हाइवा ने टक्कर मार दी  बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवती समेत 2 नाबालिगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर है गंभीर लोगों में एक पूर्व सरपंच शामिल है।

यह हादसा मध्य रात्रि करीब 2 बजे घटित हुई है, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घायलों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से कोइड़ा क्षेत्र में मातम छा गया । इस दुर्घटना को लेकर ऐसी चर्चा है कि कोइड़ा क्षेत्र में सड़क के किनारे अवैध रूप से की जाने वाली भारी पार्किंग के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं । जिसे लेकर स्थानीय लोगों मे आक्रोश देखी गई ।