दिन दहाडे बाजार में हुई लूट
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
दिन दहाडे़ दुकान में घुसकर लूट
तालचेर थाना अंतर्गत पवित्रमोहन चौक के समीप तालचेर क्षेत्र के जाने-माने व्यवसायी युधिष्ठिर साहू अपनी दुकान पर बैठकर व्यापार कर रहे थे, इतने में दो पल्सर बाइक पर सवार होकर छह युवक अचानक आए और श्री साहू के सिर पर माउजर रखकर लूट कर ले गए, 40 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन।शनिवार के दिन हुई यह लूट प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नही है। यहाँ शनिवार के दिन साप्ताहिक हाट लगता है। शनिवार हाट होने की वजह शनिवार की सुबह दस बजे से ही बाजार में हजारों लोगों की भीड़ थी।फिर भी लुटेरे बेख़ौफ होकर दुकान में घुस गए। इससे पहले कि श्री साहू कुछ कहते, श्री साहू के सिर पर लुटेरो ने दो माउजर रख दिए और उनसे 40,000 रुपये नगद और एक मोबाइल लूट ले गए। हालांकि, तालचेर क्षेत्र में ड्रग माफियाओं की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण, यह आरोप लगाया जा रहा है कि ड्रग्स लेने के लिए युवा ऐसे अपराध करते है नशे के उपभोग के लिए धन की आवश्यकता है, और इस प्रकार तालचर क्षेत्र में लूट की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।





