दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
बिसरा थाना क्षेत्र के सारूबहार अंचल में दूसरी जनवरी की देर साम को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मोके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के दिघा पंचायत अंतर्गत आनेवाले दिघा ग्राम निवासी 17 वर्षीय अनीस टोप्नो अपने चचरे भाई आनंद टोप्नो (20) के साथ अपने दिघा स्थित निवास से अपने मामा के घर जो झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रानाकाटा गाँव में है के लिए संध्या के समय एक मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 14एस 8483 से निकले थे। रास्ते में बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले सारूबहार के पास एक चारपहिया वाहन के साथ हुई जोरदार टक्कर में अनीस टोपनो की मौके पर ही मौत हो गई। और साथी मोटरसाइकिल सवार आनंद टोप्नो घायल हो गया।





