तेल भरने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हो रहा है जाम प्रशासन मौन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
पेट्रोल टंकियों में वाहनो पर तेल भरने के लिए जाने वाले वाहनो को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा होना पड़ रहा है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। चुप क्यों है प्रशासन ?
तालचेर क्षेत्र की सभी कोयला खदानों से कोयले से लदे 5 हजार से अधिक ट्रक खदान परिसर से निकलते हैं और कोल कॉरिडोर सड़क के माध्यम से बांकधारा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करते हैं। इस चौराहे से ट्रक तालचेर शहर से गुजरते हैं और पवित्र मोहन चौक, बल्हर चौक और बअंरपार होते हुए मुख्य सड़क के रास्ते अपने गंतव्य को जाते हैं।
इनमें से सैकड़ों कोयला लेकर जानेवाले ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ईंधन लेने के लिए पेट्रोल टंकियों के सामने लंबी लाइनों में खड़े देखे जा सकते हैं। नतीजा यह होता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में मिलने वाली अन्य गलियां घंटों जाम में फंसी रहती हैं। एंबुलेंस, दमकल विभाग, स्कूल बस आदि बडी़ वाहने तो दूर की बात है दुपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। एक बार फिर इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर विनाशकारी यातायात की स्थिति के कारण हताहतों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ दिनों तक सड़क जाम करने वाले भारी वाहनों को चेतावनी जारी की थी।उचित परिणाम नहीं मिलने पर तालचेर के परिवहन विभाग व प्रशासन द्वारा घंटों सड़क जाम करने वाले ट्रकों से जुर्माना वसूला गया। काफी देर तक ट्रक बिना सड़क जाम किए खड़ा नजर नहीं आया। जिससे लोग सुरक्षित यात्रा कर सके। हालांकि, आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर उद, उससे यह स्थिति पैदा हो गई कि इस कार्रवाई को लागू नहीं किया गया.





