तेज रफ्तार हाइवा की सीरीज टक्कर से 6 गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार हाइवा की सीरीज टक्कर से 6 गंभीर रूप से घायल

एक तेज रफ्तार हाइवा ने राउरकेला के सिविल टाउनशिप में स्थित हनुमान वाटिका के निकट मुख्य सड़क पर मौत का तांडव मचा दिया। 
हाइवा के ठोकर से चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए और छह लोग घायल हो गए, जिसमें से एक युवती और एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 
हनुमान वाटिका के सामने घटित हुई इस सीरीज गंभीर दुर्घटना के बाद भीड़ का गुस्सा फूट पडा़, आक्रोशित भीड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस की हस्तक्षेप से  चालक की जान बच पाई, मौके पर तनाव व आक्रोश बढ़ गई थी। 
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार हनुमान वाटिका के सामने आज शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच एक तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा (डम्फर) ने तांडव मचाते हुए एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस सीरीज हादसे में एक बालक और युवती समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को राउरकेला सरकारी अस्पताल , ओपोलो अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवती और एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा में कोई खलासी नहीं था, चालक बिना खलासी के ही लापरवाही से वाहन चला रहा था। बेकाबू हाइवा ने पहले एक कार, फिर ऑटो रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए कई लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों में महावीर फेरो के कर्मी विवेक सिंह (नुआगांव ब्लाक, ग्राम चिता पीड़ी) और बिश्मभर बारिक (स्वर्णपुर, संबलपुर) शामिल हैं।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पिटने लगी थी, मौके पर पुलिस पहुंचकर चालक की जान बचाई। उग्र लोगों ने हाइवा पर पथराव भी किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रघुनाथपाली, उदितनगर और प्लांट साइट थाना की पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। इस दर्दनाक हादसे ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच शहर में आक्रोश और तनाव के साथ गम का माहौल पैदा कर दिया।