तीन हजार की साइबर ठगी पीडिता को पैसे वापस मिले
श्रावस्ती - साइबर सेल थाना सिरसिया की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादिनी/पीड़िता के बैंक खाते में संपूर्ण धनराशि 3,000/- रुपये कराए गए वापस।
धर्मेंद्र सिह (संवाददाता)
आवेदिका सुमन पत्नी रामगोपाल निवासी लोनियांपुरवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 05.06.2026 को 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसमें आवेदिका सुमन उपरोक्त से फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से 3000/- रूपये ठग लिया गया था।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़िता की ₹3,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।





