तीन महीने से बिजली नहीं फिरभी वसुले जा रहे है बिजली बिल
सुंदरगढ़ जिला के नुआगांव प्रखंड में स्थित सोरडा़ पंचायत अंतर्गत आनेवाले भईयां टोली का एक हिस्सा शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। इस गांव में पिछले तीन महीने से बिजली गुल है। कारण यहाँ लगे ट्रांसफार्मर का खराब होना। स्थानीय लोगों ने बताया की कई बार शिकायत करने के बाद महिना भर पहले ट्रांसफार्मर बदली गई थी, पर वह सप्ताह भर भी नहीं चला।
स्थानीय लोगों की शिकायत यह भी है कि बरसात की वजह से चारो ओर नमी बनी हुई है। ऐसे में रात के अंधेरे में सांप, गोजर, बिच्छू आदी घर में घुस जाते है।चोरो का भी डर बना रहता है।
इसपर टीपीडब्लुओडीएल की मार अलग से पड़ रही है। तीन महिने से लाइट गुल है, पर हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।
बच्चों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके परिक्षा चल रहे है और बिजली ना होने से वह पढ़ नहीं पाते, सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उनकी स्कूल होती है। और घर आते आते अंधेरा छाने लगता है, रौशनी ना होने से ना तो वे रात में पढ़ पाते हैं और ना ही भोर के वक्त।





