तालचेर में रोजो की तैयारी जोरो पर
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद तालचेर द्वारा एसएचजी समूह के सहयोग से दक्षिण बालंदा में तीन दिवसीय रोजो महोत्सव का आयोजन दक्षिण बलंदा के दुर्गा पूजा मंडप में 15, 16 व 17 जून को तीन दिवसीय रोजो महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज पत्रकार वार्ता में दी गई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद तालचेर द्वारा विभिन्न प्रकार की पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा l
संगठन की ओर से बड़ी संख्या में तालचेर वासियों से इस महोत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया है आज की पत्रकार वार्ता में प्रदेश महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सेन, तालचेर प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह , ब्लॉक महासंपादक सदानन्द बेहरा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





