तलवार के वार से बचकर भागा तो जलादी मोटरसाइकिल
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तलवार के वार से एक सुरक्षा कर्मी की हथेली फट गई बदले की आग में असमाजिक तत्वो ने जला दी मोटरसाइकिल।
यह घटना अंगुल जिला के तालचेर की है। तालचेर की पडियाभंगा गांव के एक सुरक्षा कर्मी पर हथियारबंद लोगों ने तलवार से हमला कर दिया और उसकी बाइक जला दी। दो हफ्ते पहले तलचेर रेलवे साइडिंग से असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ मजबूत पाइप चुराया जा रहा था। स्थानीय पोडियाभंगा गांव के सुरक्षा कर्मी सुशांत नाइक ने उन्हें ऐसा करने से रोका और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इस घटना के बाद, सुरक्षा कर्मी श्री नाइक को अकेला पाकर चोरी करने में असफल हुए लोगों ने परेशान किया और उन पर तलवार से हमला किया,तलवार के हमले को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मी श्री नाइक ने अपने हाथ का प्रयोग किया जिससे उसकी हथेली फट गई। इतने में घबराकर सुरक्षा कर्मी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागा जिसपर हमलावरों ने गुस्से में आकर उसकी मोटरसाइकिल जला दी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में सुरक्षाकर्मी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।





