तालचर में तीन दुकान शील

तालचर में तीन दुकान शील

अनुराग अचार्य ( संवाददाता )

तालचर :कोरोना की चेन तोडने के लिए प्रशासन की ओर से कुछ शक्त दिशा निर्देशो के साथ साथ लोगो के सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कुछ ढी़ल दी गई है, जिसमें सीमित समय में दुकान/बाजार को खोलने की अनुमती दी गई है।
पर कुछ दुकानदार प्रशासनीक आदेशो की अवमानना कर मनमाने और बहुत ही चालाकी के साथ दुकानो में ग्राहक जुटाने से बाज नही आ रहे है।
यहाँ गलती उन ग्राहको की भी है जो दिए गए समय के वावजूद लाॅकडाउन अवधी में दुकानो पर सामान लेने आते है और दुकानदार थोडे़ पैसे के लालच में आ कर नियमो का उलंघन कर जाते है।
ऐसा ही एक मामला आया है अनूगुल जिले के तालचर से जहाँ कुछ कपडा ब्यवसाई बहुत ही चालाकी के साथ दुकानो को बाहर से बंद कर अंदर ग्राहको को कपडा़ बेच रहे थे।
किसी सुत्रो से जानकारी पा कर प्रशासन द्वारा इनपर कारवाई करते हुए इन दुकानो पर जुर्माना करने के साथ दुकानो को शील कर दिया गया।

तालचर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो की वजह से शहर में अभी भी लॉकडाउन और साप्ताहिक बंदी जारी है। ऐसे में कुछ दुकानो के मालिक नियमो का उलंघन कर अपनी मनमानी से बाज नही आ रहे है।
बिशेष सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार तालचर के हातटोता में जय श्री राम टेक्सटाइल, प्रिंस गारमेंट्स और शीतल गारमेंट्स नामक कपडा़ दुकान आज अपराह्न के समय ग्राहकों को दुकान के अन्दर रख कर दुकान का शटर बाहर से बंद कर कपडो़ की बिक्री कर रहे थे।