तालचर नगरपालिका में अखिल भारतीय स्वायत्त शासन दिवस पालित किया गया

अनुराग आचार्य ( संवाददाता )

अंगुल जिले के तालचर स्थित नगरपालिका कार्यालय प्रांगड में अखिल भारतीय स्वायत्त शासन दिवस का पालन कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तालचर के उप जिलापाल बिश्व रंजन रथ उपस्थित होकर पताका उत्तोलन करने के पश्यचात नगरपालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पोशाक और जूता बितरण किया | 

नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी रश्मीरेखा अमान्त ने कहा है कि जिलापाल शंकर स्वाईं के सहयोग से तालचर तालचर का सौंदरीकरण कर स्थानीय निवासियो को एक स्वास्थ्य परिवेश देने की और तालचर को एक नूतन शहर का रूप देने की कोशिश करूँगी और इस कार्य में जनता से सहयोग की कामना करती हूँ।