तालचर ट्रक मालिक संघ का चुनाव संपन्न
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
ओडिशा के कोयलांचल तालचर में लम्बे समय से चले आ रहे ट्रक मालिक संघ के विवाद को विराम लग गया।
तालचर ट्रक मालिक संघ में पद को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था।जिस पर कल हुए चुनाव के साथ ही बिराम लग गया। कल हुए चुनाव में विजयी प्रत्याशीयो को नये सदस्यों को रूप में स्वीकार्य किया गया है, इसके साथ ही पद को लेकर चल रहे बिवाद का अंत हो गया। सर्वसम्मति से चुने गए नये प्रत्याशीयो में अभिराम राउत को सभापति, हृदानंद भूटिया को कार्यकारीणी सभापति, एवं त्रिलोचन स्वांई को संपादक का पद दिया गया है। बिजयी प्रत्याशीयो ने ट्रक मालिक संघ के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर नव निर्वाचित श्री राउत ने ट्रक मालिक संघ के सदस्यो को यह अश्वासन दिया कि संघ से संवंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान लिए वह हमेशा तैयार है।





