तिलकानगर बस्ती में किया गया सेनीटाईज़
घनी अबादी वाला एक बहुत बड़ी बस्ती लेकिन उपेक्षा का शिकार तिलकनगर बस्ती ; १९८३ ईस्वी में बसी इस बस्ती में बिजली ,पानी,पक्के मकान आदि हर तरह कि सुबिधा है फिर भी यह बस्ती उपेक्षाओ का शिकार है | यह बस्ती ना तो वार्ड के अंतर्गत आता है और ना ही ग्रामसभा | इसलिए यंहां के बाशिंदों को कई सरकारी सुबिधाओं का लाभ भी नहीं मिलता |
जिले के प्रत्येक शहर ,गाँव को कही नगरपालिका तो कंही ग्राम पंचायत कि सहायता से सेनिटाईज़ किया जा रहा है | पर तिलकानगर इससे भी अछुता रहा है |
पिछले दिनों बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का ध्यान इस ओर गया, और उन्होंने तिलकनगर के घरों ,दुकानों,मंदिरों,गलिओं को सेनिटाईज़ किया | इस नेक काम को बजरंगदल के जिला महाविद्यार्थी प्रमुख विवेक कुमार गुप्ता,रघुवीर भूमिज,कालिया साहू,देबू शर्मा,मुरली दास,राज कुजूर आदि कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया | जिसके लिए तिलकनगर के वाशिन्दों ने इन कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है |






