ढाई साल पुराने अंधे कत्ल और वाहन चोरी के मामले में राउरकेला पुलिस को बड़ी सफलता

ढाई साल पुराने अंधे कत्ल और वाहन चोरी के मामले में राउरकेला पुलिस को बड़ी सफलता

राउरकेला पुलिस ने अपनी सतर्कता और लगातार जांच के दम पर एक अनसुलझे (ब्लाइंड) हत्याकांड को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बिसरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की हत्या और उसकी पिक-अप वैन की लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला झिरपानी थाना,में दर्ज थाना कांड संख्या 45, दिनांक 08.03.2024, धारा 364/379/302 भादंवि (IPC) | GR नंबर 341/24 का है। जिसपर पुलिस कार्यवाही करते हुए ,राहुल उर्फ ​​सरधन शर्मा (आयु 48 वर्ष) और अजय पात्रा (आयु 33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।  पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है, मृतक मंगल ओराम 28 फरवरी 2024 को अपनी महिंद्रा पिक-अप वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर OD-14-Q-3648) लेकर झिरपानी साप्ताहिक हाट गए थे, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। कुछ दिनों बाद एक अज्ञात लाश झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना अंतर्गत खरवागड़ा गांव में एक पानी से भरे खेत से बरामद हुई। जिसकी पहचान बिसरा थाना क्षेत्र के जम्बेरना निवासी मंगल ओराम के रूप में होने के बाद 8 मार्च 2024 को झिरपानी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

 जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सामान ढोने के बहाने 28 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे झिरपानी साप्ताहिक हाट से उनकी गाड़ी किराए पर ली थी। इसके बाद KTH चौक के पास उन्हें चाय में अत्यधिक पावर की नींद की गोलियां मिलाकर दी गईं। बेहोश होने के बाद आरोपी उन्हें गाड़ी सहित झारखंड ले गए और जलडेगा के खरवागड़ा में पानी से भरे खेत में फेंक दिया, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए और उसे 1.70 लाख रुपये में बेच दिया। राउरकेला पुलिस ने कड़ी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद दोनों शातिर अपराधियों को दबोच लिया। और लूटी गई महिंद्रा पिक-अप वैन को भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड (चोरी और डकैती) सामने आए हैं। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश और चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए आगे की जांच जारी है। राउरकेला पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि समय बीतने के बावजूद गंभीर अपराधों के अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

एसपी राउरकेला का संदेश "पुलिस समय बीतने की परवाह किए बिना अनदेखे गंभीर अपराधों को लगातार बेनकाब करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"