डेढ़ वर्ष में तीन तहसीलदार बना चर्चा का बिषय
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
पिछले डेढ़ साल में तलचेर तहसील कार्यालय में तीन तहसीलदार बदले जाने को लेकर तालचेर के निवासियों में तरह-तरह की अटकलें तेज हो रही हैं। पूर्व तहसीलदार के यहां से तबादला होने के बाद आज कामाक्षानगर भुवन क्षेत्र की रोजलिन बेहरा तालचेर के तहसील कार्यालय का पदभार संभाल ली हैं। हालांकि तालचेर एक औद्योगिक नगर होने के कारण भूमि अधिग्रहण, नामांतरण, विभिन्न प्रमाण पत्र, मिट्टी, ब्राह्मणी नदी से बालू चोरी के साथ-साथ उच्चतम राजस्व वसूली की मुख्य समस्याएं रोज की बात हो गई हैं। हालांकि, नई तहसीलदार सुश्री बेहरा का कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा फूलो से स्वागत किया गया।





