डीजल चोरी करते तीन पकडाए
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर के कोयलारी थाना अंतर्गत आनेवाले बलराम कोयला खान में देर रात तीन लोग एक मशीन से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसकी सूचना विश्वस्त सूत्रो से मिलने पर कोयला खान के प्रकल्प अधिकारी एस भी जोशी सुरक्षा कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुँच मईधरपुर ग्राम के रजनीकांत को डीजल चोरी करते रंगे हाथो पकड़ा साथ ही डीजल चोरी में उपयोग की जाने वाली पाइप, गैलन, एवं एक आइचर गाड़ी क्रमांक ओडी 35 एफ 5225 को जब्त कर लिया।
घटना स्थल से अन्य दो लोग कलमछूईं ग्राम के जीतेंद्र साहू, और सोलडा़ ग्राम के विकास कुमार साहू दौड़कर भाग रहे थे कि सुरक्षा कर्मियों ने उन दोनो को दौड़ कर दबोच लिया और गोपाल प्रसाद पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।





