डीएम के समक्ष की गई शिकायतों का संतोष जनक निपटारे का निर्देश
श्रावस्ती - जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 09 शिकायतें आईं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। जनता दर्शन के दौरान भूमि पर अवैध कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद सहित कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और संतुष्टि सबसे जरूरी है।डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जनता दर्शन में 9 फरियादियों की सुनी समस्याएं, भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद की शिकायतें, अधिकारियों को फोन पर दिया त्वरित निस्तारण का निर्देश।





