डालमिया सीमेंट ने स्थानीय प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

डालमिया सीमेंट ने स्थानीय प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर की मिट्टी पर जन्मे और हाल ही में अपनी लगन और मेहनत से पुरे शहर को विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाओं के सम्मान के लिए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा एक कार्यक्रम स्थानीय राजगांगपुर क्लब में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में राजगांगपुर के अभिषेक शुक्ला को सम्मानित किया गया l अभिषेक को हाल ही में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम द्वारा खेल के तीनों प्रारूप (टी -20, एक दिवसीय और टेस्ट मैच) में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए चुना गया है l राजगांगपुर एवं कुतरा ब्लॉक के सरकारी उच्च विद्यालय के 27 छात्र छात्राओ कों उच्च विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में टॉप करने पर उन्हें पुरस्कार व फूल देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक एबं महिला शशक्तिकरण क्षेत्र में तीन एसएचजी उद्यमिय साबित्री पात्रा (धौराडा), गीता बडाइक (लांजीबरना -3) और राजगांगपुर की श्रमिला दत्ता को मशरूम की खेती का प्रचार, सौंदर्य व कल्याण और सिलाई इकाई में अपने प्रभावशाली उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा डालमिया विद्या मंदिर राजगांगपुर के छह छात्रों और तीन शिक्षकों को एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया।

डालमिया सीमेंट के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । सबको सम्बोधित करते हुए श्री जिरकुंटवार ने इन प्रतिभाओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की । सभी प्रतिभाओं को उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उन्हें अपने भविष्य के ओर पूर्ण आत्मविश्वास और दृढसंकल्प के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में अग्रणी बनने के लिए प्रेरित किया।

राजगांगपुर कारखाना मुख्य चेतन श्रीवास्तव जी ने इन प्रतिभाओं की उनके कामयाबी के लिए सराहना की । संयंत्र के उप कार्यकारी निर्देशक सरोज कुमार राउत ने सभी प्रतिभागियों और मेहमानों का स्वागत किया और छात्रों को अच्छे काम करते रहने और राजगांगपुर के साथ-साथ देश के लिए अधिक से अधिक गौरव पूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीँ अन्य अतिथियों में सृजित मिश्रा, डॉ बलराम पंडा एवं डालमिया विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किए l

डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सी.एस.आर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक तपन कुमार नायक ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में राजगांगपुर संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा ने  धन्यवाद अर्पण किया । अमित पांडे, शिवनारायण परिजा, सोभारानी मोहंती, सुजाता दास, सोनिया डुंगडुंग, राजीव मिश्रा, पंकज द्विवेदी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l संवाददाता रामप्रवेश चौधरी