डकैती की योजना बनाते 6 गिरफ्तार

राजगांगपुर पुलिस ने एक बार फिर डकैती की योजना को बिफल कर दिखाया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजगांगपुर थाना क्षेत्र में आनेवाले कुनमुरु पेट्रोल पंप पर 6 लोग डकैती करने की तैयारी कर रहे थे। विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर रात्री गश्त कर रहे पुलिस द्वारा छापामारी कर मौके पर सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा गया। 
और इस तरह एक डकैती की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले पर स्थानीय थाना में एक मामला पंजिकृत किया गया है। 
इस छापामारी के दौरान, एक देसी बंदूक, एक मोटरसाइकिल, एक तलवार, दो लोहे के चाकू और दो लोहे की रॉड ज़ब्त की गईं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का एनडीपीएस अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, भारतीय दण्ड संहिता, भारतीय न्याय संहिता, के तहत पहले भी  आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में भेज दिया गया है। और आगे की जांच जारी है।