इस वर्ष भी नही निकाली गई रथ यात्रा

इस वर्ष भी नही निकाली गई रथ यात्रा

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

कोरोना का भेंट चढ़ा फिर एक बार ओडिशा की पवन रथ यात्रा

भगवान जगरनाथ के भक्त मैं मायूसी मंदिर में जाकर किए दर्शन

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के कुमारकेला गांव में आदिम युग से ही रथ यात्रा भगवान श्री जगन्नाथ की निकाली जाती थी जो 2 वर्षों से कोरोना गाइडलाइन को लेकर नहीं निकाली जा रही है जिससे भगवान श्री जगन्नाथ के भक्तों में मायूसी देखी गई सभी भक्तों को मंदिर में ही दर्शन करना पड़ा

आपको बता दें कि ओडिशा के  पवन रथ यात्रा सदियों से हर वर्ष निकाली जाती है लेकिन विगत 2 वर्षों से कोरोना गाइडलाइन  को लेकर नहीं निकाली जा रही है केवल भगवान जगरनाथ की पूजा अर्चना कर विधि विद्वत परंपरा को पूरा किया जा रहा है जिससे भक्तों में विगत 2 वर्षों से भगवान जगन्नाथ की दर्शन रथ यात्रा के माध्यम से नहीं हो पा रही है जिसे लेकर लोगों में विभिन्न तरह की चर्चाओं के साथ मायूसी देखी गई ज्ञात हो कि राजगांगपुर शहर में दो स्थानों पर भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती थी जिसे बंद होने से भक्तों को मंदिर में ही दर्शन मिला जिससे भक्तों में मायूसी देखी गई हर वर्ष जहां भक्तों की कतार लग जाती थी वही एका दुका लोग देखे गए इसी बीच परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ अपने मौसी घर पधार चुके हैं अब बहुडा यात्रा के दिन ही अपनी मंदिर में पधारेंगे ।