डकैती की योजना बनाते सात गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते सात गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (जिला प्रमुख, अनुगुल 

तालचेर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते सात अंतर्ज़िला डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बंदूक, बड़ी संख्या में हथियार और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस को किसी सूत्र से सूचना मिली थी कि वे कंडा़ल जंगल में डकैती के प्रयास की योजना बना रहे थे।  मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इन्हें डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया और सातों को न्यायालय में चालान कर दिया गया। यह गिरोह कल देर रात डकैती की योजना बना रहा था। यह दस्यु गिरोह काफी समय से भीड़-भाड़ वाली जगहों, ट्रक ड्राइवरों और सुनसान जगहों पर मिलने वाले लोगों को हथियारों के बल पर लूटता आ रहा है। इस डकैत गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि इसमें शामिल कुछ अन्य सदस्य फरार होने में सफल रहे है। पुलिस द्वारा इस गिरोह के पास से एक कार, एक पिस्टल, 120 मोबाइल और कई तरह के हथियार बरामद किये गये हैं। पुलिस की छानबीन से यह पता चला है कि इस डकैती गिरोह के गिरफ्तार सभी सातों सदस्य तालचेर क्षेत्र के रहने वाले हैं, इस डकैती गिरोह के नाम पर अनुगुल जिले और विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह खुलासा अनुगोल पुलिस अधीक्षक की ओर से एक पत्रकार सम्मेलन में की गई है।