ठाकुर श्री श्री अनुकूल चंद्र चक्रवर्ती का 135वाँ जन्मदिन मनाया गया
श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती का 135वाँ जन्मदिन राउरकेला व आसपास के सत्संग केन्द्रो में एक उत्सव की तरह धूमधाम से मनाया गया। अनुकुलचंद्र चक्रवर्ती, जिन्हें श्री श्री ठाकुर के नाम से जाना जाता है, देवघर में एक आध्यात्मिक नेता और सत्संग के संस्थापक थे। उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था 27 जनवरी 1969 को अनुकूल चंद्र चक्रवर्ती चक्रवर्ती का निधन हो गया। सत्संग प्रेमी प्रति वर्ष उनकी जयंती को एक उत्सव की तरह मनाते है।
इस अवसर पर नुआगाँव सत्संग केन्द्र में भजन कीर्तन कर श्री श्री ठाकुर को याद किया गया,श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र को याद करते हुए शिक्षक दिलीप साहू ने सत्संग के महत्व की विस्तार से व्याख्या की और उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को किस तरह सारर्थक बनाया जा सकता है, मानव जीवन की मोल और महत्व को समझाया। अंत में प्रसाद सेवन के पश्चात सत्संग प्रेमीयो को विदा किया गया।





