ठंडा पेयजल व्यवस्था अचल
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर पंचायत कार्यालय व तहसील कार्यालय के बीच तीन लाख की लागत से वर्ष 2005-2006 में देवगढ़ के पूर्व सांसद धर्मेंद्र प्रधान, तालचेर के पूर्व विधायक महेश साहू, पूर्व उप जिलाधिकारी मुरलीधर मुरलीधर पल्लेई पूर्व खंडविकास अधिकारी पूर्णचंद्र पाल, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष सुकेशिनी बेहरा और अभियंता मानस रंजन आचार्य के संरक्षण में ठंडे पानी की परियोजना का उद्घाटन किया गया था।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए प्रखंड, तहसील व अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालयों में आते हैं।
ठण्डा़ पानीय परियोजना महीनों से बंद पड़ा है, जिससे जनता को पानीय समस्या से जूझना पड़ रहा है।
वातावरण में तापमान वृद्धि होने लगी है। तालचेर में तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे पानीय जल की आवश्यकता को देखते हुए जन साधारण के बीच बंद पडे़ पानीय परियोजना को कार्यक्षम करने की मांग उठने लगी है।





