ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले रंगे हाथों गिरफ्तार

ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले रंगे हाथों गिरफ्तार

 दिनांक 16 फरवरी 2024 शुक्रवार के दिन ट्रेन यात्रियों से मोबाइल लुट कर भागने के आरोप मे चार आरोपियो को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपीयों की पहचान सुभम साहू (24), पिता मदन साहू निवासी बगीचापाड़ा, बलराम पटटनायक (25), पिता उदय नाथ पट्टनयक, निवासी गोपीनाथ गली राजगांगपुर, राहुल रब्बानी (26), पिता बबलू रब्बानी निवासी भट्टापाड़ा के रूप में हुई है। 

सभी आरोपी राजगांगपुर अंचल के निवासी है । इस सभी आरोपितों को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर राऊरकेला राजकीय पुलिस को सौंप दिया गया जहां से राउरकेला राजकीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपीयों को राउरकेला न्यायालय में पेश किया गया। 

वही दूसरी ओर शुक्रवार के दिन ट्रेन क्रमांक संख्या 12130 अप आजाद हिंद एक्सप्रेस में चक्रधरपुर रेलवे पुलिस बल की उडन दस्ते ने ट्रेन के चक्रधरपुर से झारसुगुड़ा की ओर जाते समय झारसुगुड़ा स्टेशन  पहुँचने से पहले एक व्यक्ति को चोरी के 04 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 49,000/- रुपये बताई जा रही है।

रेलवे पुलिस बल की उडन दस्ता दल ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया उक्त आरोपी की पहचान मोहम्मद बाबू साबिर (23), पिता मोहम्मद अशरफ, निवासी सिन्धी मोहल्ला, राजगांगपुर के रूप में हुई है। आरोपी को झारसुगुड़ा राजकीय पुलिस ने झारसुगुड़ा न्यायालय में चालान कर दिया।

इस सभी आरोपितों पर भारतीय दंड विधा की धारा यू/एस 379 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं इसके अलावा प्रत्येक आरोपी के खिलाफ राजकीय पुलिस थाना में भी मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपीयो को न्यायालय चलान कर दिया गया है।