ट्रेन के धक्के से महिला मृत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
हावड़ा मुम्बई रेलमार्ग पर पड़ने वाला राजगांगपुर बारू पाड़ा स्थित रेलवे फाटक के पास खम्बा न.440/22 - 440/24 के बीच एक महिला की ट्रेन के धक्के से आज सुबह आठ बजे के करीब मृत्यु हो गई।
मृत महिला की पहचान राजगांगपुर वार्ड नं.20 के शांति नगर की रहने वाली इशरत बानो(38) के रूप में हुई है।रेलवे पुलिश घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।





