जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब भवन बीजापुर चुनाव में बढ़ा रोमांच

जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब भवन बीजापुर चुनाव में बढ़ा रोमांच

जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब भवन बीजापुर चुनाव में बढ़ा रोमांच, आज से नामांकन शुरू।आचार संहिता उल्लंघन और संगठन विरोधी गतिविधियों पर चुनाव प्रभारियों का बड़ा फैसला, 20 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से पृथक।

बीजापुर - पंजीकृत संस्था जिला पत्रकार संघ सह (प्रेस क्लब भवन) बीजापुर में चुनावी प्रक्रिया के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। चुनाव प्रभारियों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन एवं संगठन विरोधी गतिविधियों के आधार पर 20 सदस्यों को वर्तमान चुनाव प्रक्रिया से पृथक रखने का निर्णय लिया गया है।चुनाव प्रभारियों के इस फैसले के बाद संगठन के भीतर चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, अनुशासित एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से आचार संहिता के पालन को प्राथमिकता दी जा रही है।

46 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जारी सदस्य सूची में 46 सदस्यों को चुनाव में भाग लेने की पात्रता दी गई है। वहीं, निर्णय के तहत 20 सदस्यों को वर्तमान चुनाव प्रक्रिया से पृथक रखे जाने के बाद अब चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है।

अध्यक्ष पद पर तीन नाम चर्चा में

अध्यक्ष पद के लिए अब तक तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं कमलेश पैंकरा, गणेश मिश्रा और ईश्वर सोनी। अब सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम प्रत्याशी सूची पर टिकी हुई हैं। नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर में मुकाबला और भी रोचक होने के आसार हैं।