जश्न के नाम पर शराब पीने पिलाने वालो पर चला पुलिस का डंडा
सुमित जायसवाल (छत्तीसगढ़ प्रभारी)
रायगढ़: रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ नियमित पुलिस की गश्ती बढा़ दी गई थी।और कई पुलिसकर्मी सादे लिबाज में नये साल का जश्न मनाने के बहाने उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए थी । इस दौरान पुलिस के मुखबीर सक्रिय थे।
नये साल के जश्न को लेकर होटल, लॉज, ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत को लेकर सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में नये साल की पुर्व संध्या से ही प्रत्येक होटलों, ढाबों, लाजों, रेस्टोरेंटों की जांच कर संचालकों को संस्थान में अवैध शराब की विक्री पर विधिवत कार्रवाई किये जाने की हिदायत दी गई थी। तथा थाना प्रभारियों को समय-समय पर उनके-उनके क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबा, लाज, रेस्टोरेंट की गतिविधियों के संबंध में मुखबिरों से सूचनाएं एकत्रित करने के निर्देश दिए गए थे ।
इसी क्रम में दिनांक 01.01.2023 की रात के तीसरे पहर करीब 03.00 बजे मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ सीएसपी के नेतृत्व में कोतरारोड़ थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक गिरधारी साव और कोतरारोड पुलिस दल द्वारा शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर राजमार्ग पर स्थित चिराईपानी ग्राम के ग्रैंड व्यू रेस्तराँ में दविस दी गई। पुलिस ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना को सही पाया, रेस्तरां में ग्राहकों को अवैद्य रूप से शराब परोसा जा रहा था। संचालक द्वारा रेस्टोरेंट में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसा जा रहा था, एकाएक मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्तरां के संचालक दुर्गेश साहू उर्फ रिंकू साहू को मौके पर तलब कर रेस्तरां में ग्राहकों को शराब परोसे जाने के संबंध में पूछताछ किए जाने पर संचालक ने अपने रेस्तरां में अंग्रेजी बियर विक्रय करना स्वीकार किया।पुलिस द्वारा रेस्तरां के काउंटर से दो प्लास्टिक झोले में रखे बडवाइजर बियर की 20 भरी बोतलें बरामद की जिसकी कीमत ₹4560 बताया जा रहा है।
पुलिस ने रेस्तरां संचालक पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पकड़े गए भूपेंद्र प्रसाद दुबे, दिलेश्वर पटेल, विवेक वर्मा, दिलीप बंसल, जय नाथ मिश्रा तथा अशोक पटेल पर कोतरारोड पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट 36(च)1 के तहत कार्यवाही किया गया है।





