जल रही है खान का कोयला प्रबंधन मौन क्यों है

जल रही है खान का कोयला प्रबंधन मौन क्यों है

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

करोडो़ रूपये की राष्ट्रीय संपत्ति जल रही है। ना प्रशासन की नजर है ना एमसीएल की। 

ओड़िशा का कोयलारी कहा जाने वाला तालचेर में कई खुला कोयला खाने है ,इन खानो से राज्य और केन्द्र की सरकारे करोडो़ रूपये का राजस्व प्राप्त करते है। किंतु इन खानो के होने से तालचेर वासियों को अनेको कष्टो का सामना करना पड़ता है, अन्याय व भ्रष्टाचार में लिप्त होकर सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी किया जा रहा है।
घटना है तालचेर के जगन्नाथ कोयला क्षेत्र की जहाँ जहाँ लाखो रूपये का कोयला धू धू कर जल रहा है। जबकि एमसीएल का अपना अग्निशामक दस्ता है, फिर क्यो आग बुझाई नही जा रही है।

इस आग की ताप से अंचल की गरमी बढ़ रही है जिससे लोग त्रस्त है। 
लोगो में चर्चा है कि राष्ट्रीय संपत्ति को आग लगाने की इजाजत किसने दी, या फिर अपनी गलती छुपाने के लिए स्वयं खान प्रबंधन ने कोयले में आग लगाई है।