जमाखोरी के लिए रखी गई शराब की बड़ी खेप पुलिस के कब्जे में
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में होली के मौके पर विदेशी शराब की दुकानें बंद रहती हैं। इसका फायदा उठाने के इरादे से सभी ढाबा मालिकों ने ढेरो विदेशी शराब अपने अपने दुकान में रख लिये थे,पर ढावा मालिकों के इन मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।
ज्ञात हो कि होली, दिवाली, नयासाल, नवरात्र, जैसे मौको पर प्रशासन के निर्देशानुसार शराब के सरकारी ढेके बंद रहते है। ऐसे मौको पर अक्सर ढाबा मालिक मुनाफाखोरी के चक्कर में शराब की बड़ी खेप छुपाकर रख लेते है। इसबार भी होली के अवसर पर ऐसी ही कोशिश राजगांगपुर के ढावा मालिकों ने की ,जिसे पुलिस ने बुधवार को विभिन्न जगहों पर छापा मार कर जमाखोरी के लिए रखी गई शराब जप्त कर ली।
एक तरफ राजगांगपुर के लोग होली खेलने में व्यस्त थे तभी एसडीपीओ अभिषेक पाणीग्राही सदलबल राजगंगपुर से लेकर मांडिया कुदर तक दर्जनो ढावों में छापामारी की।
सडीपोओ अभिषेक पाणिग्रीही के नेतृत्व में राजगांगपुर पुलिस द्वारा इस छापेमारी के दौरान 50 हजार से अधिक कीमत की 200 के करीब शराब की बोतले जप्त की गयीं. साथ ही चार ढावा मालिकों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. हालांकि, बाद में चारों को थाने से जमानत दे दी गयी। बिलाईगढ़ के जय प्रकाश साहू, राजगांगपुर रानीबंध स्थित इंडियाना किचन के दीपक दुबे, राजगांगपुर बाईपास रोड स्थित बबलू ढा़वा के त्रिलोक सिंह को इन मामलों में गिरफ्तार कर बाद में जमानत दे दी गयी। पुलिस की और से आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहने की चर्चा जोरों पर होने से ढाबा मालिकों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि आगे भी पुलिस की अवैध शराब बिक्री और ढा़वा मालिकों पर कार्रवाई इसी तरह जारी रहती है या एक कोरम पूरा कर छोड़ दी जाती है।





