जंगली मधुमक्खी काटने से पिता और बेटी की मौत
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत कांसबाहाल चौकी अधीन पनपोस के गोंटियापड़ा के रहने वाले गुरु बंछोर उम्र 70 बेटी मीना बंछोर की मौत जंगली मधुमक्खी के काटने से हो गई।
प्राप्त सुचना के अनुसार दोनों बाप-बेटी जंगल में जलावन की लकड़ी काटने के लिए गए थे उसी दौरान जंगली मधुमक्खी ने दोनों को काट लिया मधुमक्खी काटने के बाद दोनों आनन-फानन में घर की तरफ भागे और सारी खबर परिवार जनों को बताई आनन-फानन में दोनों को राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दी।
आपको बता दें कि इसकी सूचना मृतक मीना बंछोर के पति दुर्गा गड़तियां ने बताया कि मेरी पत्नी कुछ दिन पहले अपने घर गई थी और अपने पिता के साथ विगत कल जंगल में जलावन की लकड़ी लाने के लिए गई थी। इसी दौरान दोनों को जंगली मधुमक्खी ने काट ली, अस्पताल ले जाने के क्रम में ही दोनों का देहांत हो गया। डॉक्टर ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस चौकी में दे दी गई है। अब देखना यह होगा कि सरकार के द्वारा इस गरीब परिवार को क्या सहायता प्रदान की जाती है।





