छात्रों को दी गई गुड़ टच बैड़ टच की जानकारी

छात्रों को दी गई गुड़ टच बैड़ टच की जानकारी

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़: महिला पुलिस रक्षा टीम द्वारा रायगढ़ के रामभांठा स्थित डॉ0 कैलाश नाथ काटजू बालक प्राथमिक पाठशाला में छात्रों को अच्छे और बुरे स्पर्श तथा विभिन्न लैंगिक अपराधों, यातायात नियमों तथा मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई।

रक्षा टीम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी देते हुए ऐसी किसी घटना के होने पर अपने शिक्षक एवं अभिभावक को बिना डरे बताने के लिए कहा गया । साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि कभी भी पुलिस सहायता के लिए डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93299 पर कॉल कर सहायता ले सकतें हैं तथा गोपनीय तौर पर भी रक्षा टीम के सदस्यों से मिलकर अपनी समस्या बता सकतें है । रक्षा टीम प्रभारी द्वारा बच्चों को परीक्षा की तैयारी में लग जाने और ऑनलाइन मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव के बारे में बताकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया तथा उन्हें घर के मोबाइल पर "अभिव्यक्ति ऐप" डाउनलोड कर उससे भी पुलिस सहायता प्राप्त करने संबंधी जानकारी दिया गया है । इस दौरान बच्चों के साथ स्कूल के टीचर्स, महिला रक्षा टीम के कर्मचारी मौजूद थे ।