छात्रों के लिए नये साइकिल स्टैंड का उद्घाटन
प्रेस विज्ञप्ति :
राउरकेला सेंट्रल के रोटरी क्लब ने इमेजिन रोटरी द्वारा सेक्टर 6 सरकारी उत्कृष्ट उच्चविद्यालय के छात्रों के लिए एक साइकिल स्टैंड शेड का निर्माण करवाया है। इसका उद्घाटन क्लब डीजीएम रोटेरियन मंजीत सिंह अरोड़ा, चंद्रकला देवी खंडेलवाल और विद्यालय की प्रचार्या सुष्मिता महापात्रा ने संयुक्त रूप से किया। रोटेरियन ब्रजेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, विश्वजीत पति सहित अन्य कई रोटेरियन, मेरे विद्यालय अभियान के कार्यकर्ता व विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका श्रीमती महापात्रा की कई दिनों की इस मनोकामना के पूर्ति के लिए धन्यवाद देने के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।





