छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर

छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर
छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियो ने पोस्टर लगाकर 22दिसम्बर को भारत बंद की घोषणा की थी, जिसके बाद आज झारखंड राज्य के पश्चिम सिहभूम जिला में स्थित मनोहरपुर में भी नक्सलीयों द्वारा पोस्टर लगाकर 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। 

मनोहरपुर पुलिस ने नक्सलियो द्वारा लगाए गए पोस्टर जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। बताते चले कि कोल्हान सहित सारंडा में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी लगातार अपनी गतिविधियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है।माओवादियों द्वारा आज बुधवार के दिन मनोहरपुर में पोस्टर बाजी करने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मनोहरपुर के सबसे खास शहरी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पोस्टर बाजी कर पुलिस को खुली चुनौती दी गई है।

बताया जाता है कि पन्द्रह साल के बाद नक्सलीयों ने इस तरह से मनोहरपुर के खास इलाकों में पोस्टर बाजी किया है। नक्सलियों की पोस्टर बाजी से पूरे मनोहरपुर प्रखंड में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पोस्टर में नक्सलियों के द्वारा भाजपा व आर एस एस के खिलाफ बातें लिखी गई हैं। 
इसके अलावा झारखंड को शोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए लोगों से अपील की गई है, इधर मनोहरपुर में नक्सलियों के द्वारा पोस्टर लगाने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पोस्टर को सभी जगह से जब्त कर लिया है और माओवादी पोस्टर लगानेवाले की तलाश में जुट गई है।
विदित हो कि आगामी 22दिसंबर  को नक्सलियों ने पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है,लोग इस पोस्टर बाजी से भारत बंद से पहले नक्सलियों की धमकी से भी जोड़ कर देख रहे हैं ताकि नक्सलियों द्वारा आहूत भारत बंद को सफल किया जा सके।