चौबीस घंटे के भीतर हत्यारा पुलिस गिरफ्त में

चौबीस घंटे के भीतर हत्यारा पुलिस गिरफ्त में

सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी ) 

प्रेस विज्ञप्ति :रायगढ़ पुलिस

रायगढ जिला अंतर्गत आनेवाले लैलूंगा थाना के दियागढ़ ग्राम में हुई महिला की हत्या के मामले में वारदात के 24 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी महिला समेत 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक, देशी रिवाल्वर, पल्सर मोटरसाइकल समेत महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जप्त किया गया है  । लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों को अधेड़ महिला की षड्यंत्र रच कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और दोनों आरोपी युवकों को पुलिस हिरासत में रखकर अन्य साक्ष्यों की जब्ती के पश्चात आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 17-18 मई की रात्रि करीब 2:30 बजे लैलूंगा पुलिस को दियागढ़ गाँव में गोली चलने की सूचना मिली जिसमें एक महिला की हत्या कर दी गई थी । जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रमाशंकर तिवारी अन्य कर्मचारीयो के साथ मौके पर पहुंचे । मौकाए वारदात का जायजा लेने पर और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की मौत गोली लगने से होने की आशंका पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर संदेहियों के हुलिया के आधार पर उनकी धरपकड़ के लिए रात में ही नाकाबंदी शुरू कर दी गई ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा तत्काल सभी राजपत्रित अधिकारियों को उनके टीम के साथ  मौके पर पहुंचने का निर्देश देकर स्वयं घटना स्थल के लिए रवाना हुए ।

इस घटना को लेकर मृतिका दुरपति यादव (55 वर्ष) के बेटे हरिराम यादव ने बताया कि उसके घर के ठीक सामने रहने वाले गोपाल यादव के साथ उनकी पुरानी पारिवारिक रंजिश चली आ रही है । गोपाल यादव जो पुलिस से लुक-छिप् कर ओड़िसा में रह रहा है,उसे कल रात को गांव में देखा है । कल रात प्रतिदिन की तरह मां (दुरपति)  घर के बाहर बरामदे में सो रही थी और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे, रात्रि करीब 02:00-2:30 बजे के मध्य तेज आवाज आई, जब बाहर आये तो देखें मां खाट पर मृत पड़ी है । इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर दो लड़कों को भागते दिखे जो घर के सामने रहने वाला गोपाल यादव और उसका भतीजा केशव यादव था । 

पुलिस टीम को आरोपी केशव यादव के संबंध में मिली जानकारी पर थ लैलूंगा थाना और साइबर सेल की टीम ने आरोपी केशव यादव को चिंगारी के जंगल से गिरफ्तार किया ।  

आरोपी केशव यादव से मिली जानकारी पर तत्काल मंडल पुलिस अधीक्षक-धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम आरोपी गोपाल यादव की तलाश में उड़ीसा रवाना हुई और ओडिशा पुलिस की मदद से आरोपी गोपाल यादव को हिमगिरी थाना क्षेत्र के  सांरगीझरिया से गिरफ्तार कर सुरक्षा पूर्वक रायगढ़ लाया गया ।

इस हत्याकांड़ में गोपाल यादव की मदद करने के आरोप में उसकी बहन लक्ष्मी यादव की संलिप्तता पाये जाने पर आरोपिया लक्ष्मी यादव को गेरवानी में दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिसके बाद पूरे हत्याकांड के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ।

इस हत्याकांड में गोपाल यादव, पिता शिबोराम यादव, उम्र 26 साल  साकिन - दियागढ, इंदिरा आवास पारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़।

केशव यादव पिता मिनकेतन यादव उम्र 18 साल 04 माह साकिन दियागढ, इंदिरा आवास पारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़।

लक्ष्मी यादव, पति निरपो यादव, उम्र 20 साल, निवासी सारंगीझरिया, थाना हिमगीर, जिला सुंदरगढ (ओड़िसा) को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीयो के पास से हत्या को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाई गई (1) एक देशी भरमार बंदुक (2) एक देशी रिवाल्वर (3) एक काले रंग का बिना नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकल (4) मोबाइल 05 नग (5) घटनास्थल पर मिले कारतूस के टुकड़े व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य (6) आरोपी के घटना समय पहने कपड़े इत्यादि ,जब्त किया है। 

-------