चोरी हुए वाहन बरामदगी में बंडा़मुंडा़ थाना को मिली बड़ी सफलता
चोरी के वाहन बरामदगी पर बंडा़मुंडा़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बंडामुंडा़ थाना की पुलिस को वाहन जाँच के दौरान चोरी हुए कई वाहन हाथ लगे। इन सभी वाहनों की चोरी होने की शिकायत राउरकेला के विभिन्न थानों में की गई थी।
पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब एक दो शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनके पास से पांच मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक पिकअप,और एक डंपर भी बरामद की गई । इन वाहनों के चोरी होने की शिकायत राजगांगपुर थाना, बिसरा थाना, टांगरपाली थाना, सुंदरगढ़ थाना, सेक्टर 3 थाना, रघुनाथपुर थाना में की गई थी। इस संबंध में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 2 बिसरा के रहने वाले हैं।
पुलिस को वहन जाँच के दौरान पहले एक वाहन चोर हाथ लगा।पकड़े गए अभियुक्त से यह जानकारी मिली की जरईकेला के जंगल में बाहन छुपा कर रखा गया है।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहनों में टीवीएस स्टार सिटी क्रमांक "ओआर 14टी 5104" होडा शाइन क्रमांक ओडी 14टी 1291" स्कूटी क्रमांक "ओडी 09जी 6917" महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक ओडी 14ए 4800,एक डंपर क्रमांक ओआर 14आर 6863, पैशन प्रो क्रमांक ओडी14सी 5430, होंडा शाइन क्रमांक ओडी 14C 6013 ,और हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक ओआर 14 जे 7935, मोटरसाइकिल शामिल है। बंडामुंडा़ थाना से प्राप्त सूचना के अनुसार वाहन जाँच के दौरान यह कामयाबी मिली है। पकड़े गए शातिर अभियुक्तों के बिरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





