चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरपीएफ के उड़नदस्ता टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
चक्रधरपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों के विरुद्ध होने वाले अपराध को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल,अंतर्गत आनेवाले रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाते हुए, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल ) चक्रधरपुर के विशेष मार्गदर्शन में बुधवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए है, जिसे उसने कुछ दिन पहले चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से यात्रियों से चोरी कर लिया था I पकड़े गए आरोपी का नाम सुनील प्रधान है जो चक्रधरपुर का रहने वाला है I पकड़े गए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना चक्रधरपुर के सुपुर्द किया गया I यह कार्यवाही चक्रधरपुर रेलवे सुरक्षा बल उड़न दस्ता टीम के प्रमुख बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में किया गया है।





