चोरी की समर्सिबल पंप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाने की गश्तीदल (पेट्रोलिंग पार्टी) द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम बरपाली में तेजराम कलांगा के घर से चोरी की 02 नग समर्सिबल पंप बरामद किया गया है । पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसेया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरपाली का तेजराम कलांगा अपने घर पर चोरी की समर्सिबल पंप रखा है जिसे बेचने कुछ लोगों से चर्चा किया है ।
थाना प्रभारी ने थाने की गश्तीदल को तत्काल संदेही तेजराम कलांगा के घर जाकर तस्दीक करने का निर्देश दिये। गश्ती दल संदेही तेजराम के घर जाकर उससे पूछताछ करने ग्राम जिवरी के विशेश्वर मांझी, आनंदराम मांझी और पालू राम निषाद के साथ मिलकर समर्सिबल पंप की चोरी करना बताया जिसके बाद अन्य आरोपियों को पुलिस दबिश देकर हिरासत में ली । आरोपियों के पास से 02 नग समर्सिबल पंप जिसकी कीमत ₹20,000 बताई जा रही है।
इस चोरी के आरोप में आरोपी विश्वेश्वर मांझी पिता गोविंद राम मांझी उम्र 28 साल, आनंद राम मांझी पिता मोहनलाल मांझी,उम्र 28 साल, पालू राम निषाद पिता डीलेश्वर प्रसाद निषाद, उम्र35 साल सभी निवासी जिवरी थाना पूंजीपथरा और तेजराम कलांगा पिता अमीर सिंह कलांगा, उम्र 28 साल निवासी बरपाली थाना पूंजीपथरा पर थाना पूंजीपथरा में धारा 41(1+4)CrPC/379 भा.द.वी. के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।





