चीकित्साधीन अवस्था में युवक की मौत अस्पताल ने किया पुलिस के सुपुर्द

चीकित्साधीन अवस्था में युवक की मौत अस्पताल ने किया पुलिस के सुपुर्द

बंडा़मुंडा थाना क्षेत्र में आनेवाले कपाटमुंडा़ पंचायत के मंगलबाजार से 03/09/2022 को एक 27 वर्षीय युवक जली हुई अवस्था में बंडामुंडा़ पुलिस को पडा़ मिला ।
पुलिस ने मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर उस पीडित युवक को राउरकेला सरकारी अस्पताल के वर्न वार्ड में भर्ती कराया था। जहाँ चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गई। 
उक्त युवक का कोई अपना ना होने के कारण उसके शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया था।जिसके बाद मृतक का शव कोई अपना ना होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने 07/09/2022 को बंडा़मुंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजकुमार बड़ईक था,और वह झारखंड के गुलमा जिला अंतर्गत  रामडी गाँव का रहने वाला था।