चार क्विंटल गांजा के साथ 5 युवक गिरफ्तार 

मारुति सुजुकी कार एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन , 6 मोबाइल फोन , नकद 7 हजार 4 सो रुपए सहित एटीएम कार्ड , आधार कार्ड , आरसी , डीएल जब्त 

चार क्विंटल गांजा के साथ 5 युवक गिरफ्तार 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)  

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना परिसर मे सुंदरगढ़ पुलिस अधिक्षक सागारिका नाथ व एसडीपीओ डाक्टर शशांक बेउरा , स्थानीय थाना प्रभारी बिबस्त कुमार प्रधान की उपस्थिति में एक पत्रकार संमेलनी मे सूचना दी गई, कि मंगलवार सुबह विश्वसनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर राजगांगपुर पुलिस सदबल सहित जामपाली बाईपास चौक एसएच -10 पर दो वाहनों यथा एक कार क्रमांक एमएच 04 डीजे 668 और एक पिकअप वैन क्रमांक ओड़ी -26 डी 1650 को रोका गया जिससे जांच के दौरान राजगांगपुर पुलिस ने पाया कि वाहन में ऊपर से सब्जी से भरा था और सब्जी के नीचे गांजे से भरा बोरी पाया गया और नारकोटिक्स ड्रग्स के मामले का पता लगाने में सक्षम हुये ।

उक्त वैन से राजगांगपुर पुलिस ने 416 किलो 300 ग्राम प्रतिबंधित गांजा जब्त कर लिया , जिसकी अनुमानिक कीमत लगभग 50 लाख बताई गई है । इसके अलावा पुलिस को एक मारुति सुजुकी कार Sx4 , एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन , 6 मोबाइल फोन , नकद 7 हजार 4 सो रुपए सहित एटीएम कार्ड , आधार कार्ड , आरसी , डीएल आदि जब्त किए गये और इसमें शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  इन सभी आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।   ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं । गौरतलब है की उक्त गांजा ओड़ीशा से झारखंड ले जाने की फिराक में थे जिसे पकड़ने मे राजगांगपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । उक्त छापेमारी के दौरान कुत्रा थाना प्रभारी सुशांत कुमार परिडा , राजगांगपुर थाना एएसआई खगपति विश्वाल , एएसआई अरुण पटेल सहित थाना के अन्य पुलिस कर्मीयो का सहयोग रहा ।