घर में घुस कर हत्या कि धमकी देना पड गया भारी

महिला कि शिकायत पर ,बिसरा थाना में तीन लोंगों के खिलाफ दर्ज कि गई प्रथिमिकी

घर में घुस कर हत्या कि धमकी देना पड गया भारी

राजीव कुमार (संवाददाता) :

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले संतोषपुर पंचायत क्षेत्र के संतोषपुर ग्राम में एक महिला के घर में घुसकर घर आये मेहमान व महिला के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए मेहमान के साथ मारपीट करना व महिला को मारपीट और हत्या की धमकी देते हुए डराने धमकाने के आरोप में महिला कि शिकायत पर स्थानीय बिसरा थाना में बिभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कि गई है |

उल्लेखनीय है कि बिसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संतोषपुर गांव में तीन लोग एक साथ एक महिला के घर में घुसकर उसे अश्लील गालियां देते हुए उसके घर में आए मेहमान के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया |  

महिला द्वारा थाने में दी गई प्राथमिकी के अनुसार यह घटना बीते 7 अप्रैल कि है | पीड़ित महिला के अनुसार वह इसकी शिकायत घटना वाली रात ही करना चाहती थी पर उनको दी गई धमकी के डर से घर से निकल नहीं पाई , उक्त महिला के अनुसार वह घटना वाली रात को एक बार घर से बाहर झाँक कर देखी तो तीनो अभियुक्तों को घर के बाहर खड़ा पाया ,जिससे उनके द्वारा दी गई धमकी के डर कि वज़ह से थाने में जा नहीं पाई | आज अपने  परिवार वालों के साथ पीड़ित महिला थाने में आकर बीते ७ अप्रैल को हुई घटना के सम्बन्ध में एक  लिखित शिकायत दी ,जिसके आधार पर बिसरा थाने में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 354, 294, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है |