घरेलु कलह की वजह से युवक ने कर ली आत्महत्या

घरेलु कलह की वजह से युवक ने कर ली आत्महत्या

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर के लिपलोई स्थित पांणपाडा निवासी कृष्णा गीरी का पुत्र सूरज गीरी (28),ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 
प्राप्त सूचना के अनुसार इस आत्महत्या की जानकारी बीते दिन प्रातः काल की बेला में हुई। 

बताया जा रहा है कि इस आत्महत्या की वजह का कारण पति पत्नी के बीच हुई झगड़ा है। पति पत्नी के बीच हुई झगड़ा को शांत करने के लिए स्वर्गीय गीरी की माँ कृष्णा गीरी ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को समझाने की कोशिश की पर यह कोशिश विफल होता देख उन्होनो बेटा और बहु को घर से निकल जाने को कहा। स्वर्गीय गीरी और उसकी पत्नी के बीच रात्रि के चौथे पहर 3 बजे झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी अपने 4 वर्षीय बच्चे को लेकर दूसरे कमरे मे सोने के लिए चली गई। सुबह सूरज की माँ ने सूरज को जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा नहीं खोला गया जिसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया, तो देखा की सूरज की लाश एक फंदे पर झूल रही थी। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शव को जब्त कर राजगांगपुर सरकारी अस्पताल पर शव परीक्षण करवाया जिसके बाद शव परिजनो को शौप दिया गया है। और पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए मामले की छानबीन में जुट गई है।